फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खरना का प्रसाद ग्रहण कर महिलाओं ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला व्रत

Sat, 14 Nov 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
निर्जला व्रत से पहले प्रसाद ग्रहण करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
कैथल। लोक आस्था के महापर्व छठ पर शनिवार को खरना की परंपरा निभाने के साथ ही व्रती महिलाओं ने 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत की। महिलाओं ने मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद तैयार किया। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण कर उन्होंने निर्जला व्रत शुरू किया।
विज्ञापन

अब सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण करेंगी। इस दौरान महिलाएं न कुछ खाएंगी और न पानी पीएंगी। छठ पर्व में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और संतान की खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है। चार दिवसीय पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद खरना, फिर डूबते सूर्य को अर्घ्य और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा निभाई जाती है। व्रती महिलाएं नियमों और शुद्धता का विशेष ध्यान रखती हैं।


व्रत समर्पण का पर्व
गुड़िया निवासी अमरगढ़ गामड़ी ने बताया कि छठ का व्रत उनके लिए आस्था और परिवार के प्रति समर्पण का पर्व है। बच्चों और पति की खुशहाली के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखना उन्हें कठिन नहीं, बल्कि खुशी देने वाला लगता है।
विज्ञापन

शुद्धता और नियम विशेष

विनीता निवासी चौधरी मोहल्ला ने कहा कि छठ पूजा में शुद्धता और नियमों का विशेष ध्यान रखा जाता है। परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ महिलाएं पूरी श्रद्धा से हर परंपरा निभाती हैं।
परिवार को जोड़ने का पर्व

पिंकी निवासी मानस रोड के अनुसार छठ पर्व परिवार को जोड़ने वाला त्योहार है। इसमें महिलाएं अपनी मनोकामना के साथ पूरे परिवार की खुशहाली के लिए सूर्य देव और छठी मैया से प्रार्थना करती हैं।
हर साल रहता है इंतजार

काजल निवासी चौधरी मोहल्ला ने बताया कि निर्जला व्रत रखना कठिन जरूर है, लेकिन आस्था और विश्वास से यह तपस्या पूरी होती है। छठ पर्व का इंतजार उन्हें हर साल रहता है।
11वें छठ महोत्सव में पहली बार हुआ सूर्य महायज्ञ
पूर्वांचल जन विकास मंच कैथल के प्रधान सेवक जयकृष्ण राय ने बताया कि इस बार 11वें छठ महोत्सव में पहली बार भगवान सूर्य का महायज्ञ आयोजित किया गया। सरोवर से निकाली गई मिट्टी से तैयार चूल्हे पर खरना का प्रसाद बनाया गया और श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। डीएसपी सुशील प्रकाश ने सूर्य महायज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में आहुति दी और प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि विद्क्यार झील स्थित बाबा शीतलपुरी तालाब पर 16 नवंबर तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस बार 8 से 10 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। रविवार शाम 5:30 बजे महाआरती और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद भंडारा और छठ माता का जागरण होगा। सोमवार सुबह 6:50 बजे उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। कार्यक्रम में भोजपुरी और मैथिली गायिका पूजा शर्मा तथा लोक गायक विनोद बेदर्दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। महायज्ञ के दौरान महासचिव साहिद आलम, उप प्रधान धनंजय सिंह व अशोक मेहतो और कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सहित गणमान्य लोग व श्रद्धालु मौजूद रहे।

निर्जला व्रत से पहले प्रसाद ग्रहण करती महिलाएं। संवाद

निर्जला व्रत से पहले प्रसाद ग्रहण करती महिलाएं। संवाद

निर्जला व्रत से पहले प्रसाद ग्रहण करती महिलाएं। संवाद

निर्जला व्रत से पहले प्रसाद ग्रहण करती महिलाएं। संवाद

निर्जला व्रत से पहले प्रसाद ग्रहण करती महिलाएं। संवाद

निर्जला व्रत से पहले प्रसाद ग्रहण करती महिलाएं। संवाद

निर्जला व्रत से पहले प्रसाद ग्रहण करती महिलाएं। संवाद

निर्जला व्रत से पहले प्रसाद ग्रहण करती महिलाएं। संवाद

निर्जला व्रत से पहले प्रसाद ग्रहण करती महिलाएं। संवाद

निर्जला व्रत से पहले प्रसाद ग्रहण करती महिलाएं। संवाद

निर्जला व्रत से पहले प्रसाद ग्रहण करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें