कैथल। डीसी सुजान सिंह ने बताया कि दी हरियाणा प्रेजीवेशन सब सोयल वॉटर एक्ट 2009 के तहत 15 जून से पहले धान लगाने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। कोई किसान इस एक्ट की उल्लंघना करेगा तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने बताया कि निरंतर भू-जल स्तर गिरता जा रहा है, भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण की दिशा में सरकार व प्रशासन द्वारा नीतियां बनाई जा रही है। वहीं जिला में गुहला व सीवन की पंचायती जमीन पर धान की फसल लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। डीसी सुजान सिंह ने बताया कि जिला में अभी तक प्रशासन द्वारा 90 किसानों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
सोमवार तक हुई छह लाख 41 हजार 933 मीट्रिक टन गेहूं की आवक
जिला की विभिन्न मंडियों व खरीद केंद्रों में गत सोमवार तक 6 लाख 41 हजार 933 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 2 लाख 36 हजार 790 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 2 लाख 53 हजार 629 मीट्रिक टन, एफसीआई द्वारा 85 हजार 293 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउस द्वारा 66 हजार 221 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद गई है।