कैथल। वर्ष 2025-26 के लिए एडवोकेट दलबीर टामक को टैक्स प्रैक्टिशनर एसोसिएशन कैथल का प्रधान चुना गया है। चुनाव अधिकारी अनिल बत्तरा सीए ने बताया कि प्रधान पद के लिए उनका ही एक आवेदन आया था। इस अवसर पर सदस्यों ने दलबीर टामक को मालाएं पहनाई व उनको बधाई दी।
दलबीर टामक ने अपनी नई कार्यकारिणी के लिए विनोद गर्ग सीए को चेयरमैन नियुक्त किया है। साथ ही एडवोकेट जितेश दुआ को उपप्रधान, सीए रिपुल बंसल को सचिव, एडवोकेट राहुल शर्मा को कैशियर व एडवोकेट खगेस सलूजा को सह कैशियर नियुक्त किया।
इस अवसर पर एडवोकेट जितेंद्र भटनागर, अशोक गोयल , संजय सिंगला, नीरज गुप्ता, पवन सैनी, सुशील गर्ग, अरुण गुप्ता, सचिन डुडेजा, राकेश गर्ग, अतुल गर्ग आदि उपस्थित रहे। संवाद