फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी से बचने को जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी लोकेंद्र सिंह ने स्मार्ट उपकरण पर साइबर अपराध से बचने को लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि आम नागरिक अपने स्मार्ट उपकरण जैसे स्मार्ट फोन, कंप्यूटर इत्यादि की डिफॉल्ट फैक्ट्री सेटिंग बदलकर व एक मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करके खुद को साइबर अपराध से बचा सकते हैं।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि वर्तमान में हर व्यक्ति कंप्यूटर व मोबाइल फोन से जुड़ा हुआ है। उसकी नौकरी व पढ़ाई भी मोबाइल व कंप्यूटर तकनीकी संसाधनों से जुड़ गई है और इस इंटरनेट दुनिया में कुछ लोग ऑनलाइन साइबर क्राइम को अंजाम देते है। इससे नागरिकों को सावधान रहने की जरूरत है। एटीएम मशीन से पैसे निकालने व जमा कराते समय किसी अनजान व्यक्ति से सहायता न लें। अपने एटीएम कार्ड के पीछे सफेद पट्टी पर अपना नाम लिखकर रखे ताकि कार्ड बदले जाने पर तुरंत पहचान कर सकें। बिना गार्ड वाले एटीएम मशीन को इस्तेमाल करने से बचें, एटीएम पिन को हाथ से छुपाकर डाले। एटीएम पिन को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए। एसपी ने कहा कि अगर कोई किसी नागरिक के साथ किसी भी प्रकार का साइबर अपराध हो जाता है तो इसकी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर साइबर क्राइम डॉट जीओवी डॉट इन पर या नजदीक पुलिस थानों में भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें