फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नसीहत ः नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां

Sun, 29 Jun 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत जिला पुलिस की जागरूकता टीमों ने गांवों, कस्बों और शहरी कॉलोनियों में घर-घर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव समझाते हुए बताया कि नशा अनेक बीमारियों की जड़ है। नसीहत दी, नशे को कहें ना और जिंदगी को कहें हां।

एसपी आस्था मोदी के आदेशानुसार डीएसपी कुलदीप बेनीवाल के नेतृत्व में एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही किस्मत, एसपीओ राजपाल और एसपीओ प्रदीप कुमार की टीम गठित की गई है।
विज्ञापन


शनिवार को इस टीम ने फर्शमाजरा, सीवन, भूना, रामनगर, पिसौल और खरकां में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। टीम ने बताया कि नशीले पदार्थों का चलन समाज में तेजी से बढ़ रहा है और खासकर स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं इसकी चपेट में आ रहे हैं।

नशे के कारण शरीर धीरे-धीरे खोखला हो जाता है। इससे कैंसर, लिवर और फेफड़ों की बीमारी, हृदय रोग, याददाश्त की कमजोरी, एड्स और मानसिक रोग जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। यह आदत न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि अपराध की ओर भी ले जाती है।

टीम ने कहा कि नशे की गिरफ्त में आए लोगों से सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करें, उनका मनोबल बढ़ाएं और इलाज के लिए प्रेरित करें। पुलिस का यह अभियान आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर कर एक स्वस्थ और स्वर्णिम भारत बनाने की दिशा में प्रयास है।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने जिलावासियों से अपील की कि वे अपने आसपास के लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें और नशीले पदार्थ बेचने वालों की सूचना पुलिस को दें, ताकि नशा तस्करों पर कड़ा शिकंजा कसकर जिले को नशामुक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें