फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एचआईवी संक्रमित के साथ भेदभाव या अभद्र व्यवहार न करने की सलाह

Tue, 17 Feb 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में एचआईवी/एड्स एवं टीबी के प्रति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप मंडल अस्पताल कलायत से एचआईवी काउंसलर गीता सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं।

काउंसलर ने छात्राओं से अपील की कि वे सावधानी बरतें, जागरूक रहें और किसी भी एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ भेदभाव या अभद्र व्यवहार न करें, क्योंकि वह भी समाज का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार से इस रोग को नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ. राम जुवारी ने मंच संचालन किया। संबोधन में काउंसलर गीता सिंह ने एचआईवी/एड्स और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए समय-समय पर जांच करवाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि एचआईवी संक्रमण संक्रमित सुई के उपयोग, संक्रमित रक्त चढ़ाने, संक्रमित माता से शिशु को तथा असुरक्षित यौन संबंध के माध्यम से फैल सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि साथ खाने, हाथ मिलाने या छूने से एचआईवी नहीं फैलता। प्रश्न भी पूछे गए, जिनका विशेषज्ञ द्वारा विस्तार से उत्तर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें