फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सोने-चांदी के साथ ऑटोमोबाइल सेक्टर में एडवांस बुकिंग

Sat, 18 Oct 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शनिवार को धनतेरस है। शुक्रवार को पूर्व संध्या पर शहर के बाजारों में रौनक रही। मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार, तलाई बाजार और इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में दुकानदारों ने अपनी दुकानों को त्योहारी अंदाज में सजाया है। शुक्रवार को भी खरीदार जुटे लेकिन शनिवार को बंपर बिक्री की उम्मीद व्यापारियों ने जताई है।
व्यापारियों के अनुसार, जीएसटी दरों में हालिया संशोधन और त्योहारी अवसरों की वजह से इस बार बाजारों में खासा उत्साह है। सोने और चांदी के गहनों की एडवांस बुकिंग तेजी से हो रही है। दुर्गा ज्वेलरी के संचालक सोनी वर्मा ने कहा कि बुकिंग जिस दिन कराई जाएगी, उस दिन का रेट ग्राहकों को मिलेगा, चाहे बाद में सोने का भाव बढ़े या घटे। वहीं, साईं ज्वेलर्स के बीजू वर्मा ने ग्राहकों को सलाह दी कि बैंक से कर्ज लेकर आभूषण न खरीदें।
विज्ञापन


दूसरी ओर ऑटोमोबाइल दुकानों में भी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। धनतेरस पर दो और चार पहिया वाहनों की खरीदी में वृद्धि की उम्मीद है। कंपनियों ने आकर्षक ऑफर पेश किए हैं ताकि ग्राहक खरीदारी के लिए विशेष तौर पर आएं।

पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए

धनतेरस को देखते हुए बाजारों में सुरक्षा बढ़ा दी है। यातायात नियंत्रण के साथ चोरी-छीनाझपटी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। मुख्य बाजार, तलाई बाजार, सर्राफा बाजार, छात्रावास रोड, रेलवे गेट, नरवानियां बिल्डिंग, शहीद भगत सिंह चौक, कबूतर चौक, कमेटी चौक और पुराना बस स्टैंड सहित अन्य व्यस्त स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। कई बाजारों में चार पहिया वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित किया गया है ताकि खरीदारी करने वाले लोग सुरक्षित और सुविधाजनक रूप से बाजार में आ-जा सकें। महिला पुलिस कर्मचारियों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया है। शहर में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं आएंगी।

हमारी ग्राहकों सलाह है कि बैंक से कर्ज लेकर आभूषण न खरीदें। लोगों में आभूषणों को लेकर उत्साह पहले से ज्यादा है। सोना और चांदी दोनों की खरीद पर जबरदस्त रुझान बना हुआ है। धनतेरस पर आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है, और जहां विवाह होने हैं, वे गहनों की खरीद को प्राथमिकता दे रहे हैं। -बीजू वर्मा, साईं ज्वेलर्स
विज्ञापन


सोना-चांदी के आभूषणों की एडवांस बुकिंग जारी है। बुकिंग जिस दिन कराई गई, ग्राहक को उसी दिन का रेट मिलेगा, चाहे बाद में सोने का भाव बढ़े या घटे। चांदी के आभूषणों की मांग इस बार काफी अधिक है, लेकिन आपूर्ति सीमित होने के कारण कई ग्राहकों को इंतजार करना पड़ रहा है। -सोनी वर्मा, संचालक दुर्गा ज्वेलरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें