जिले में इस बार व्यावसायिक शिक्षा के अवसर बढ़ गए हैं। अब तक तकनीकी कोर्सेज के लिए बच्चों को बारहवीं के बाद दूसरे जिलों एवं बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता था। कैथल पॉलीटेेक्निक कॉलेज में इसी सत्र से कक्षाएं लगने की उम्मीद है। वहीं प्राइवेट सेक्टर में भी फिजिकल एजूकेशन में बीपीएड कोर्स शुरू होने की उम्मीद है।
अधिकतर कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। डा. भीमराव अंबेडकर कॉलेज व आरकेएसडी कॉलेज में ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। उधर, इंदिरा गांधी महिला कॉलेज, जाट कॉलेज व एचसीटीएम कॉलेज में प्रॉस्पेक्ट्स खरीदकर एडमिशन प्रक्रिया में आप भाग ले सकते हैं।
इस बार लगेगा एढ़ी-चोटी का जोर
आरकेएसडी कॉलेज, एचसीटीएम कॉलेज, इंदिरा गांधी महिला कॉलेज में विद्यार्थियों को दाखिले के लिए दौड़-धूप करनी होगी। पिछली बार आरकेएसडी कॉलेज में पहली कट ऑफ लिस्ट ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रिकार्ड भी तोड़ दिए थे। कॉलेज में कॉमर्र्स में पहली कट ऑफ जारी होने के बाद दूसरी व तीसरी कट ऑफ जारी नहीं हो पाई थी।
डा. भीमराव अंबडेकर कॉलेज में जहां 5 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। जिले के अन्य कॉलेज 15 से 20 जून के बीच में प्रॉस्पेक्ट्स बिक्री शुरू होगी। एक से लेकर 16 जुलाई तक जिले के कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया पूरी होगी।
बच्चे इन कॉलेजों में दाखिले पर कर सकते हैं विचार
आरकेएसडी कॉलेज सीटें
विषय कुल सीटें
1.बीएससी (मेडिकल) 80
2.बीएससी (नॉन मेडिकल) 80
3.बीएससी (इलेक्ट्रॉनिक) 60
4. बीएससी (कंप्यूटर साइंस) 40
5. बीकॉम 160
6. बीसीए (सेल्फ फाइनेंस) 70
7. बीबीए (सेल्फ फाइनेंस) 70
8. बीए 400
9. बीकॉम (सेल्फ फाइनेंस) 80
10. एमएससी (मैथ्स) 30
प्रोस्पेक्टस मिलने की तारीख : 18 जून
----------------------------------
आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डा. जेपी कौर बताया कि बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए के विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी विद्यार्थियों के दाखिले मेरिट के आधार पर किए जाएंगे।
-------------------------------------------------
आरकेएसडी कॉलेज सत्र : सायंकालीन
विषय कुल सीटें
1.बीकॉम ऑनर्स 60
2. बीकॉम 160
3. बीकॉम इंश्योरेंश 60
4. पीजीडीसीए 40
5. बीए 320
आरकेएसडी कॉलेज-फार्मेसी
विषय कुल सीटें
1.बी-फार्मा 60
2. डी-फार्मा 40
3. एम-फार्मा 24
कॉलेज के प्राचार्य डा. एससी अरोड़ा ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया 25 मई से आंरभ हो चुकी है। डी-फार्मा के लिए 11 जून अंतिम है। बी-फार्मा के लिए विद्यार्थी दाखिला ले सकते है।
---------------------------------------------
इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय
विषय कुल सीटें
1. बीएससी (नॉन मेडिकल) 160
2. बीएससी (मेडिकल) 60
3. बीएससी (कंप्यूटर) 80
3. बीए 400
4. बीसीए 40
5. बीकॉम 180
6. बीएएमसी 40
प्रॉस्पेक्ट्स 15 जून से मिलेंगे।
इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डा. साधना ठुकराल ने बताया कि कॉलेज में सभी एडमिशन मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। 15 जून से छात्राओं को प्रॉस्पेक्ट्स मिलने आरंभ हो जाएंगे।
एचसीटीएम कॉलेज
1. कंप्यूटर साइंस सीटें-120
2. एमसीए सीटें-60
3. इलेक्ट्रोनिक एंड कम्यूनिकेश सीटें- 120
4. इलेक्ट्रिकल्स सीटें-120
5. सिविल इंजीनियरिंग सीटें -120
6. मैकेनिकल इंजीनियरिंग सीटें- 120
7. बीसीए सीटें- 60
8. बीबीए सीटें-60
9. एमबीए सीटें -60
एचसीटीएम कॉलेज के डायरेक्टर डा. डीपी गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में प्रॉस्पेक्ट्स बिक्री शुरू हो चुके हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। सभी विद्यार्थियों का एडमिशन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय कॉलेज
विषय- कुल सीटें
1. बीएससी (कंप्यूटर) 40
2. बीएससी (आईटी) 40
3. बीकॉम 180
4. बीबीए 40
5. बीसीए 40
6. बीटीएम 40
7. बीएएमसी 40
8. बीएससी (नॉन मेडिकल) 80
5 जून से ऑनलाइन आवेदन
कॉलेज के प्राचार्य डा. ऋषिपाल बेदी ने बताया कि सभी विद्यार्थियों के दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विद्यार्थी 5 से 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज में हेल्पलाइन शुरू की जाएगी।
---------------------------------
जाट कॉलेज
विषय कुल सीटें
1. बीए 480
2. बीकॉम 80
3. बीएससी 120
प्रॉस्पेक्टस मिलने की तारीख 10 जून
कॉलेज के प्राचार्य मांगे राम ने बताया कि 10 जून के बाद कॉलेज में प्रॉस्पेक्ट्स मिलने आरंभ हो जाएंगे। मेरिट वाले विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
-------------------------------
जाट बहुतनीकी कॉलेज
विषय कुल सीटें
सिविल 60
इलेक्ट्रिकल 60
इलेक्ट्रिकल व कम्यूनिकेशन 60
कंप्यूटर इंजीनियरिंग 60
मेकेनिकल 60
राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज शेरगढ़ में क्लासेज शुरू होने की संभावना
इस सत्र में राजकीय बहुतनीकी कॉलेज शेरगढ़ में भी कक्षाएं शुरू होने की संभावना है। पिछले साल इस कॉलेज में दाखिला लेने वाले बच्चों की कक्षाएं गुहला-चीका पॉलीटेेक्निक कॉलेज में लगी थीं। कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग, मेकेनिक्लस, इलेक्ट्रिकल की कक्षाएं आरंभ होगी। प्रत्येक ट्रेड में 60-60 सीटें है। इसके अलावा विद्यार्थी पूंडरी, चीका, ढांड, कलायत के कॉलेजों में भी दाखिला ले सकते हैं।