कलायत। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मटौर में नए सत्र के लिए दाखिले शुरू हो गए हैं। विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं के लिए कुल 100 सीटें उपलब्ध हैं।
स्कूल के हैड मास्टर किताब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विद्यालय में छात्राओं को शिक्षा और आवास पूरी तरह निःशुल्क प्रदान किया जाता है। सरकार द्वारा छात्राओं को भोजन, रहने की सुविधा, पाठ्य पुस्तकें, स्टेशनरी, वर्दी, जूते, जुराब, टाई-बेल्ट और ट्रैक सूट तक भी मुफ्त उपलब्ध कराए जाते हैं। उन्होंने बताया कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर शैक्षणिक भ्रमण भी करवाए जाते हैं। इसके अलावा 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी विद्यालय द्वारा करवाई जाती है।नए दाखिले के लिए छात्राओं को अपने साथ पिछले स्कूल की एसएलसी, जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता व स्वयं का आधार कार्ड, फैमिली आईडी, बैंक खाते की कॉपी, जाति प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज की दो फोटो लानी अनिवार्य होंगी। संवाद