कलायत। कस्तूरबा गांधी आवासीय निशुल्क विद्यालय, सजूमा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य गुलाब सिंह ने बताया कि कक्षा 6 से 8 तक सीमित सीटों पर छात्राओं के दाखिले किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि विद्यालय में छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रहने और खाने की सभी सुविधाएं पूरी तरह निशुल्क प्रदान की जाती हैं। होस्टल में बिस्तर, कंबल व वर्दी के साथ-साथ स्टेशनरी, कॉपियां, पेन, पुस्तकें, चार्ट और स्कूल बैग भी विद्यालय प्रबंधन की ओर से मुफ्त उपलब्ध कराए जाते हैं।
प्रधानाचार्य के अनुसार छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाता है।