फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कन्या महाविद्यालय पूंडरी में नए सत्र के दाखिले शुरू

Thu, 21 May 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
प्राचार्या डा. शकुंतला सिंगला - फोटो : भतीजी की हत्या के बाद आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए सीटों की संख्या निर्धारित कर दी है।

छात्राओं और अभिभावकों से समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शकुंतला सिंगला ने बताया कि स्नातक कक्षाओं में बीए के लिए 400 सीटें, बीकॉम के लिए 80, बीकॉम (एसएफएस) के लिए 80, बीसीए के लिए 40 तथा बीएससी फिजिकल साइंस के लिए 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। वहीं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में एमए अंग्रेजी के लिए 50, एमए इतिहास के लिए 40, एमए राजनीतिक शास्त्र के लिए 40, एमकॉम के लिए 40 तथा पीजीडीसीए के लिए 50 सीटें उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन


महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 1984 में मात्र 60 छात्राओं के साथ हुई थी। समय के साथ संस्थान ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की और वर्तमान में यहां करीब 1500 छात्राएं विभिन्न पाठ्यक्रमों में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।
विज्ञापन


छात्राओं और शिक्षकों में उत्साह का माहौल

प्राचार्या डॉ. शकुंतला सिंगला ने बताया कि महाविद्यालय का शैक्षणिक स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। हाल ही में बीसीए पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहने से छात्राओं और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर दाखिला प्रक्रिया पूरी करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें