फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अवकाश के दिन भी हुए दाखिले

Sat, 05 Jul 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय आईटीआई में शनिवार को अवकाश होने के बावजूद दाखिले की प्रक्रिया जारी रही। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने दस्तावेजों का वेरिफिकेशन करवा कर प्रवेश लिया। अब तक कुल 177 विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है।

कैथल आईटीआई में 1250 सीटों के लिए कुल 8474 आवेदन प्राप्त हुए हैं। विभाग द्वारा वीरवार को जारी पहली मेरिट सूची में 771 सीटों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई। इन विद्यार्थियों के लिए सात जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन और आठ जुलाई तक फीस जमा कराने की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन


दस्तावेज सत्यापन कल तक ः जिन विद्यार्थियों को पहली मेरिट सूची में सीट आवंटित हुई है, वे सात जुलाई तक संबंधित आईटीआई में अपने मूल दस्तावेजों के साथ फिजिकल वेरिफिकेशन करवा सकते हैं। वेरिफिकेशन के बाद आठ जुलाई तक ऑनलाइन पोर्टल पर फीस जमा करानी अनिवार्य होगी। निर्धारित तिथि तक फीस न जमा करने पर सीट स्वतः रद्द हो जाएगी।

सीट रद्द कराने पर देना होगा जुर्माना ः यदि कोई विद्यार्थी सीट आवंटन के बावजूद दाखिला नहीं लेना चाहता या अपनी च्वाइस बदलना चाहता है, तो उसे सात जुलाई तक पोर्टल पर 500 रुपये जुर्माना अदा करना होगा। जुर्माना न देने पर उसकी च्वाइस लॉक हो जाएगी और वह आगे की मेरिट सूची में भाग नहीं ले सकेगा।
विज्ञापन


आईटीआई कैथल के दाखिला प्रभारी संजय कुमार, वर्ग अनुदेशक ने बताया कि पहली मेरिट सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी सात जुलाई तक दस्तावेज वेरिफिकेशन करवा सकते हैं और आठ जुलाई तक अपनी फीस जमा करनी अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें