संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने पांचवें चरण की काउंसलिंग के बाद भी खाली रह गई सीटों को भरने के लिए ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग और दाखिले की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर तक बढ़ा दी है।
सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की खाली ट्रेडों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों के लिए अवसर है। यह प्रक्रिया 17 अक्तूबर तक जारी रहेगी। इसके लिए दोपहर 12 बजे तक आवेदन और दस्तावेज जमा कर सकते हैं।
दाखिला प्रक्रिया नए एवं पुराने आवेदनों की सयुंक्त मेरिट के आधार पर संस्थान स्तर पर होगी। इसमें कोई आरक्षण लागू नहीं होगा। इस अवधि में इच्छुक विद्यार्थी विभागीय पोर्टल पर पुनः ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद विद्यार्थियों को अपना मेरिट कार्ड डाउनलोड कर संबंधित आईटीआई में जमा करवाना होगा। संस्थान प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर रिक्त सीटों पर दाखिला देंगे।
विभाग के अनुसार, आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू हुई थी और पाँच चरणों में ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित की गई थी। अब भी कई ट्रेडों में सीटें खाली हैं, जिन्हें ऑन-द-स्पॉट मेरिट के आधार पर भरा जाएगा।
राजकीय आईटीआई कैथल के सुपरिटेंडेंट सोहन लाल ने बताया कि 17 अक्तूबर तक पोर्टल पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरिट लिस्ट तैयार कर उसी के आधार पर रिक्त सीटों पर दाखिले दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि राजकीय आईटीआई कैथल में कुल 1,240 सीटें हैं, जिनमें से 141 सीटें अभी खाली हैं, जबकि महिला आईटीआई कैथल की 328 सीटों में से 107 सीटें रिक्त पड़ी हैं। विभाग की ओर से आईटीआई में दाखिले के लिए सातवीं बार पोर्टल खोला गया है। विभाग की दाखिला प्रक्रिया के तहत इससे पहले 28
जुलाई, 07, 22, 30 अगस्त, 17 सितंबर और 30 सितंबर तक छह बार पोर्टल खोला जा चुका है।
राजकीय आईटीआई कैथल में सीटों की स्थिति
ट्रेड
कुल सीटें
खाली सीटें
कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्क रखरखाव (एससीवीटी-सशुल्क)
5
1
ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) एनसीवीटी
16
2
ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) एनसीवीटी–सशुल्क
4
4
ड्रेस मेकिंग एनसीवीटी
32
1
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक एनसीवीटी
38
2
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक एनसीवीटी–सशुल्क
5
4
मशीनिस्ट (ग्राइंडर) एनसीवीटी–सशुल्क
4
3
मल्टीमीडिया, एनीमेशन और विशेष प्रभाव एनसीवीटी
19
7
मल्टीमीडिया, एनीमेशन और विशेष प्रभाव एनसीवीटी–सशुल्क 5
5
आशुलिपिक एवं सचिवीय सहायक (अंग्रेजी) एनसीवीटी
76
24
लकड़ी कार्य तकनीशियन एनसीवीटी
15
14
राजकीय महिला आईटीआई कैथल में सीटों की स्थिति
ट्रेड
कुल सीटें
खाली सीटें
डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर एनसीवीटी–सशुल्क
5
5
डेस्कटॉप प्रकाशन ऑपरेटर एससीवीटी
19
19
डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर एससीवीटी–सशुल्क
5
5
ड्रेस मेकिंग एनसीवीटी
32
13
फैशन डिजाइन एवं प्रौद्योगिकी एससीवीटी
19
19
स्टेनोग्राफर एवं सचिवीय सहायक (अंग्रेजी) एनसीवीटी–सशुल्क 10
8