फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: इनेलो को लगा बड़ा झटका, एससी सैल के जिलाध्यक्ष रामनिवास मेहरा ने ज्वाइन की कांग्रेस

Mon, 13 Oct 2025 05:34 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल

सार

कैथल की राजनीति में रविवार को बड़ा उलटफेर हुआ, जब इनेलो एससी सेल के जिलाध्यक्ष रामनिवास मेहरा ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली
विज्ञापन
रामनिवास मेहरा कांग्रेस में हुए शामिल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल की राजनीति में रविवार को बड़ा उलटफेर हुआ, जब इनेलो एससी सेल के जिलाध्यक्ष रामनिवास मेहरा ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उन्हें पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि रामनिवास मेहरा जैसे जुझारू कार्यकर्ता अब भाजपा के अन्यायी शासन के खिलाफ कांग्रेस के साथ मिलकर संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में दलित अधिकारियों को अपमानित और दरकिनार किया गया। भाजपा की नीतियां गरीब और वंचित समाज के खिलाफ काम कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा, जो संविधान बदलने का दावा करती फिरती है, उसे जनता ने लोकसभा चुनाव में सिर्फ 240 सीटों पर रोक दिया, जो उसके मनुवादी एजेंडे के खिलाफ एक स्पष्ट जनादेश है। उन्होंने एडीजीपी वाई. पूरण कुमार की आत्महत्या का उल्लेख करते हुए कहा कि आईआईएम अहमदाबाद से शिक्षित, प्रतिभाशाली आईपीएस अधिकारी पूरन कुमार को भी न्याय नहीं मिला। उनकी पत्नी वरिष्ठ आईएएस हैं, फिर भी उन्हें बचाया नहीं जा सका, यह भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता का प्रमाण है।

सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा शासन में दलित अधिकारियों और नेताओं का अपमान चरम पर पहुंच चुका है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि एक वरिष्ठ मंत्री ने सार्वजनिक रूप से दलित महिला आईपीएस अधिकारी का अपमान किया, एक दलित भाजपा विधायक को सुरक्षा के लिए गुहार लगानी पड़ी, जबकि हिसार के एक दलित विधायक को स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंच पर बैठने तक की अनुमति नहीं दी गई। यह सब भाजपा की सोच को उजागर करता है।
विज्ञापन


भाजपा का शासन दलितों और गरीबों के लिए अभिशाप बन चुका है। लचर कानून व्यवस्था और भेदभावपूर्ण नीतियों ने हरियाणा के समाज को तोड़ने का काम किया है। वहीं, विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से गरीब, मजदूर, किसान, एससी और बीसी वर्ग के अधिकारों की आवाज रही है और आगे भी इसी मिशन पर डटी रहेगी। उन्होंने रामनिवास मेहरा का कांग्रेस में स्वागत करते हुए उन्हें पूरा सम्मान देने और जनता के हित में साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ढांड़ ने रामनिवास मेहरा को पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, लख्मी पबनावा, सुरेंद्र रांझा, संदीप, बलवान, महिपाल, राजपाल, रामफल, वेदपाल, असलम खान, नरेश कुमार, पंकज मेहरा, सत्यवान बहादुर सिंह, राजेंद्र शर्मा बलवंती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें