फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया एक जून से

Thu, 22 May 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश में एकमात्र व पहले महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल में आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विश्वविद्यालय के टीक परिसर में बैठक हुई। इसमें विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों एवं वरिष्ठ शैक्षणिक अधिकारियों ने भाग लिया। जानकारी दी गई कि प्रवेश प्रक्रिया एक जून से शुरू हो जाएगी।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी सत्र के प्रवेश कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से प्रारंभ करना, उसकी रूपरेखा तय करना तथा उससे संबंधित आवश्यक समितियों का गठन करना रहा। बैठक में प्रवेश प्रक्रिया की पारदर्शिता, तकनीकी सुविधा, छात्रों के लिए सहायता तंत्र तथा समयबद्ध क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. संजय गोयल ने की। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय में योग, वास्तुशास्त्र, ज्योतिष, कर्मकांड आदि विभिन्न डिप्लोमा कार्यक्रम भी संचालित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विश्वविद्यालय पारंपरिक एवं आधुनिक शिक्षा का समन्वय करते हुए संस्कृत तथा भारतीय दर्शन की उत्कृष्टता को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए विश्वविद्यालय ने विभिन्न प्रवेश संबंधित समितियों का गठन भी किया है।

इन विभागों में होने हैं आचार्य और शास्त्री के दाखिले



व्याकरण विभाग

साहित्य विभाग

ज्योतिष विभाग

वेद विभाग

धर्मशास्त्र विभाग

दर्शन विभाग

योग विभाग

हिंदू अध्ययन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें