फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईटीआई में अवकाश के दिन भी जारी रही प्रवेश की प्रक्रिया

Sun, 08 Jun 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर के राजकीय एवं निजी आईटीआई संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है, जो शनिवार को अवकाश के दिन भी जारी रही। दूसरे दिन कैथल स्थित राजकीय आईटीआई में 150 से अधिक युवाओं ने आवेदन किया, जिससे कुल आवेदनों की संख्या अब तक 250 पार कर चुकी है। यह प्रक्रिया 20 जून तक जारी रहेगी।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी कैथल का राजकीय आईटीआई दाखिले में प्रदेश के टॉप टेन संस्थानों में शामिल हुआ था।

जिले में 19 आईटीआई, 5000 से अधिक सीटें ः कैथल जिले में कुल 19 आईटीआई संस्थान संचालित हैं, जिनमें से 10 राजकीय और 9 निजी संस्थान हैं। इन सभी में मिलाकर 5000 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


28 कोर्स, 78 यूनिट ः राजकीय आईटीआई, कैथल में इस समय 28 प्रकार के इंजीनियरिंग व नॉन-इंजीनियरिंग कोर्स संचालित किए जा रहे हैं, जिनकी कुल 78 यूनिट हैं। अधिकतर इंजीनियरिंग कोर्स दो वर्षीय, जबकि नॉन-इंजीनियरिंग कोर्स एक वर्षीय हैं।

आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि शनिवार को अवकाश के बावजूद भी दाखिला प्रक्रिया में छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। दूसरे दिन अकेले कैथल आईटीआई में लगभग 150 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कुल मिलाकर अब तक 250 से अधिक छात्र दाखिले के लिए आवेदन कर चुके हैं।
उपलब्ध प्रमुख कोर्स
n
इंजीनियरिंग कोर्स : पलंबर, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, वैल्डर, टर्नर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक व्हीकल, ड्राफ्ट्समैन सिविल/मैकेनिकल, टूल एंड डाई मेकर, मशीनिस्ट, मशीनिस्ट ग्राइंडर, इंस्टूमेंट मैकेनिक, फायर टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्री सेफ्टी मैनेजमेंट आदि।
विज्ञापन


n
नॉन-इंजीनियरिंग कोर्स : कंप्यूटर ऑपरेटर कम प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा), ड्रेस मेकिंग, सीविंग टेक्नोलॉजी, एसएसए (अंग्रेजी व हिंदी), वुडवर्क टेक्नीशियन, सॉयल टेस्टिंग, पेंटर जनरल आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें