रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए दोबारा पोर्टल खुलने पर रविवार को छुट्टी होने के कारण सोमवार को कालेजों में आवेदकों की भीड़ उमड़ी। बता दें कि शुक्रवार से दोबारा पोर्टल खोला गया था। जो 13 नवंबर तक खुला रहेगा। इसके साथ ही यूजी द्वितीय व अंतिम और पीजी के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की फीस जमा करवाने के लिए कालेजों में पहुंच रहे है।
दस प्रतिशत अतिरिक्त सीटों पर आवेदन शुरू
आरकेएसडी कालेज में यूनिवर्सिटी द्वारा बीए, बीकॉम, बीएससी संकाय में दस प्रतिशत अतिरिक्त सीटें बढ़ाई गई हैं। जिनमें दाखिले की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई।
सायंकालीन सत्र की सीटों में तीन यूनिट की बढ़ोतरी
कालेज की प्रबंधक समिति के उप प्रधान रामबहादुर खुरानिया व कार्यवाहक प्राचार्या आरती गर्ग ने बताया कि अभिभावकों के रुझान व छात्राओं की कालेज में दाखिला लेने की बढ़ती मांग को लेकर सायंकालीन सत्र में दो यूनिट यानी 160 सीटें बीए संकाय व 80 सीटों की एक यूनिट की बीकाम संकाय में बढ़ोतरी की गई। उन्होंने बताया कि सायंकालीन सत्र में प्रथम वर्ष में दाखिला की इच्छुक छात्राएं 13 नवंबर तक आवेदन कर सकती है।
उच्चतर शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी डा. ऋषिपाल बेदी ने बताया कि विभाग ने एक बार फिर से आवेदन के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। यह आवेदन 13 नवंबर तक जारी रहेगी। जबकि फिजिकल वेरिफिकेशन के आधार पर दाखिले नौ नवंबर से शुरू हो जाएंगे