फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज स्तर पर दाखिले को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
हायर एजूकेशन निदेशालय द्वारा ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया में समस्या को लेकर बदलाव के बाद विद्यार्थियों में उत्साह है। इसके बाद शुक्रवार को विद्यार्थी कालेज परिसर में पहुंचे और फीस जमा करवाई। आरकेएसडी कालेज में 60, राजकीय पीजी कालेज में करीब 50 विद्यार्थी फीस के लिए कालेज परिसर पहुंचे।
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज में स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष एवं स्नात्तकोत्तर अंतिम वर्ष के लगभग 60 विद्यार्थियों ने पहले दिन कालेज परिसर में आकर फीस जमा करवाई। इसके बाद विद्यार्थियों को कोरोना गाइडलाइन के बारे में अवगत करवाया। प्राचार्य डा. संजय गोयल ने बताया की फीस भरने के लिए अलग-अलग फीस डेस्क बनाए गए हैं। सुबह 9 से 12 स्नातक द्वितीय वर्ष एवं स्नात्तकोत्तर अंतिम वर्ष के विद्यार्थी तथा दोपहर 12 से 03 बजे तक तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को फीस भरने का शेड्यूल बनाया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि 23 से 31 अक्टूबर तक सभी विद्यार्थी फीस जमा करवाएं ताकि 2 नवंबर से कक्षाओं का आरंभ हो सके।
कालेजों में जमा करवाई जा रही फीस
। शुक्रवार को कालेजों में फीस जमा व फार्म अप्लाई के लिए विद्यार्थियों का जमावड़ा लगा रहा। हालांकि कालेजों की ओर हेल्प डेस्क भी बनाए गए है। लेकिन अंतिम दिन नजदीक होने के कारण पहले दाखिला पाने की होड़ लगी है। इसके बाद दिनभर विद्यार्थी कालेजों में फीस जमा करवाते रहे। इसके बाद 28 अक्तूबर को ओपन मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय कैथल के प्राचार्य डा. ऋषिपाल बेदी ने बताया कि उच्चत्तर शिक्षा विभाग द्वारा निर्देश आए हैं कि कॉलेज में प्रथम वर्ष के लिए छात्र अब 26 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन दाखिल कर सकते हैं। 28 अक्टूबर को मेरिट लिस्ट उच्चत्तर शिक्षा विभाग द्वारा जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें