फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों और विवि में दाखिले से संबंधित तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेजों और विवि में दाखिले से संबंधित प्रक्रिया तेज हो गई है। इस संबंधित में जहां कॉलेजों में दाखिले के लिए कमेटियां गठित की गई हैं, वहीं कैथल के संस्कृत विश्वविद्यालय में दाखिले के संबंध में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाए जा रहे हैं। कॉलेजों में दाखिले शुरू करवाने के लिए प्रबंधन को सिर्फ विभागीय आदेशों का इंतजार है, क्योंकि अभी तक प्रबंधन के पास दाखिले बारे गाइड लाइन नहीं आई है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में दाखिला कमेटी गठित कर लगाई ड्यूटियां
गांव जगदीशपुरा स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में फिल दाखिले को लेकर गाइड लाइन नहीं आई है, लेकिन फिर भी प्रबंधन ने दाखिला कमेटी बनाकर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंप दी है। सभी कोर्सेज में दाखिले ऑनलाइन होंगे। कॉलेज में आर्ट को छोड़कर सभी प्रोफेशनल सब्जेक्ट हैं। प्रबंधन प्रयास में जुटा है कि दाखिला प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाए।
संस्कृत विश्वविद्यालय ने बढ़ाया दाखिले के रजिस्ट्रेशन का समय
संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा दाखिले को लेकर विद्यार्थियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाए जा रहे हैं। हालांकि पहले रजिस्ट्रेशन का समय 31 जुलाई तक था, लेकिन विद्यार्थियों की कम संख्या को देखते हुए समय को एक माह और बढ़ाया गया है। अब तक विवि में दाखिले के लिए 500 से ज्यादा विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। विवि में 14 तरह के डिप्लोमा करवाए जाएंगे। प्रबंधन ने इस बार विवि में कम से कम एक हजार विद्यार्थियों के दाखिले का लक्ष्य रखा है, जिसमें कैटेगरी के अनुसार सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

संस्कृत विवि के कुलपति डॉ. श्रेयांश द्विवेदी ने बताया कि विवि में ज्यादातर विषय संस्कृत माध्यम में ही पढ़ाए जाएंगे। केवल तकनीकि विषय हिंदी में रहेंगे। इसके अलावा भाषा से संबंधित विषयों जैसे अंग्रेजी और हिंदी का इन्हीं के अनुसार माध्यम रहेगा।
दूसरी ओर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल बेदी ने कहा कि दाखिले को लेकर कॉलेजों द्वारा विभाग को विभिन्न कक्षाओं में सीटों का ब्यौरा उपलब्ध करवाया जाना है। कुछ कॉलेजों का ब्यौरा नहीं मिलने के कारण अभी तक दाखिले के संबंध में गाइडलाइन जारी नहीं हो पा रही हैं। फिर भी उन्होंने कॉलेज में दाखिले के लिए पूरी तरह से तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें