कैथल। कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों को अपने-अपने बूथ पर सफलता मिली है। भाजपा प्रत्याशी लीला राम ने अपने गांव उझाना में 159 मतों से जीत हासिल की है। इसी प्रकार से कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला को भी 100 से अधिक मतों से अपने बूथ पर जीत मिली है।
आंकड़ों के मुताबिक, कैथल विधानसभा क्षेत्र में आने वाले 42 में से 29 गांवों में आदित्य सुरजेवाला ने जीत दर्ज की है। जबकि अन्य 13 गांवों में लीला राम जीते हैं। ऐसे में कई बूथों पर लीला राम तो कई पर आदित्य सुरजेवाला भारी पड़े। अंततः परिणाम में भाजपा ने यह सीट गंवा दी।