फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हजारों बीपीएल परिवारों का अतिरिक्त राशन पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बीपीएल कार्ड को लेकर जिले में नए घटनाक्रम के चलते भारी संख्या में लोगों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। हालांकि इस बार 15 हजार बीपीएल परिवारों का राशन अतिरिक्त पहुंचा है। जबकि पिछले महीने जिले में एक लाख 22 हजार बीपीएल परिवारों के लिए राशन आया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नई व्यवस्था में एक लाख 80 हजार रुपये की आय से नीचे के परिवारों को बीपीएल में शामिल किया है। परिवार पहचान पत्र में इससे अधिक आय वाले परिवारों को मोबाइल पर संदेश प्राप्त हो रहे हैं कि आपके बीपीएल राशन कार्ड को खत्म कर दिया है। ऐसे में उन लोगों में हड़कंप मचा हुआ है, जो लोग बीपीएल राशन कार्ड का लाभ ले रहे थे और परिवार पहचान पत्र में किसी कारणवश उनकी आय 1 लाख 80 हजार से अधिक लिखी गई है। जिन लोगों की आय एक लाख 80 हजार से कम है, वे लोग अपनी आय के लिए कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं जबकि व्यवस्था यह है कि आय ठीक करवाने के लिए एडीसी कार्यालय में आवेदन करना होगा। इसके बाद आय को फिर से सत्यापन किया जाएगा।
उधर, नगर परिषद कार्यालय में एक लाख 80 हजार रुपये वार्षिक आय से कम आय वाले परिवारों के सदस्यों की नया बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए भीड़ उमड़ रही है। यहां कक्ष नंबर 23 में भारी संख्या में लोग अपने परिवार पहचान पत्र से जुड़ी जानकारी लेने के लिए आ रहे हैं। दूसरी ओर डीएफएससी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले माह जिले में एक लाख 22 हजार बीपीएल परिवारों के लिए राशन आया था जबकि अबकी एक लाख 37 हजार परिवारों के लिए राशन पहुंचा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर एडीसी कार्यालय में क्रिड योजना के प्रभारी सोमपाल का कहना है कि उनके पास परिवार पहचान पत्र से संबंधी आवेदन आ रहे हैं। वे यह नहीं बता सकते कि जिले में कितने परिवारों के बीपीएल राशन कार्ड कटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें