फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा परिवार की शांति और खुशहाली को कर देता है नष्ट

विज्ञापन
18 कैथल। गुहला के ​हरिगढ़ किंगन गांव में आयोजित कार्यक्रम के तहत रथ में सवार एसपी आस्था मोदी। प
विज्ञापन
नशा मुक्ति अभियान के तहत हरिगढ़ किंगन गांव में आयोजित कार्यक्रम में एसपी आस्था मोदी ने युवाओं को किया सचेत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका/कैथल। बाबा गोरखनाथ सेवा दल ट्रस्ट हरिगढ़ किंगन की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत हरिगढ़ किंगन गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। इस मौके पर एसपी आस्था मोदी को कार्यक्रम स्थल तक घोड़ा गाड़ी में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि नशा समाज और परिवार के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है।
नशा न केवल युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बनाता है, बल्कि पारिवारिक शांति और खुशहाली को भी नष्ट कर देता है। उन्होंने कहा कि नशे की लत एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उसका असर पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। एसपी ने युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि आज का युवा ही कल का भविष्य है। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को नशे जैसी बुराइयों में व्यर्थ न गंवाकर शिक्षा, खेल, रोजगार व समाजसेवा में लगाएं ताकि वे स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण कर सकें। महिलाओं की भूमिका पर जोर देते हुए एसपी ने कहा कि महिलाएं परिवार की रीढ़ होती हैं। कार्यक्रम में डीएसपी कुलदीप बेनीवाल व अन्य पुलिस कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं ला सकती हैं बदलाव
यदि महिलाएं नशा मुक्ति मुहिम में सक्रिय होकर परिवार को जागरूक करें तो समाज में बड़ा बदलाव संभव है। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें और घर-परिवार को नशे से दूर रखने में विशेष भूमिका निभाएं। एसपी आस्था मोदी ने कहा कि जिला पुलिस नशा तस्करों व अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करों को डिटेन किया जा रहा है व नशे की कमाई से अर्जित उनकी अवैध संपत्ति को भी जब्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की जड़ें काटने के लिए जिला पुलिस हर संभव सख्त कदम उठा रही है। आमजन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी नशे की गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी। इस अवसर पर गांववासियों ने भी संकल्प लिया कि वे नशा मुक्ति मुहिम में पुलिस का हरसंभव सहयोग करेंगे और अपने गांव को नशा मुक्त बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

18 कैथल। गुहला के हरिगढ़ किंगन गांव में आयोजित कार्यक्रम के तहत रथ में सवार एसपी आस्था मोदी। प

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें