फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एडीसी ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए। इन समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन

एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने समाधान शिविर में नागरिकों की ओर से परिवार पहचान पत्र के लिए अपनी समस्याएं बताईं, इस पर उन्होंने क्रीड विभाग के कर्मचारियों से मौके पर इन समस्याओं का निपटान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पुलिस, राजस्व, विकास एवं पंचायत विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें सुनीं। उन्होंने कहा कि नागरिक समाधान शिविर में इस विश्वास से अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, उनका समाधान होगा, इसलिए सभी विभागों के अधिकारी इन समस्याओं को नजरअंदाज न करें, बल्कि गंभीरता से लेकर समस्या का निपटान करना सुनिश्चित करें। जिन भी शिकायतों का निपटान किया जाता है, उसकी रिपोर्ट भी पोर्टल पर अपलोड की जाए। यदि किसी विभाग के पास दूसरे विभाग से संबंधित समस्या है तो दोनों विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय बनाते हुए समस्या का समाधान करवाएं, ताकि लोगों को बेवजह चक्कर न काटने पड़ें। इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार, सीटीएम कैप्टन प्रमेश सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें