फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अतिक्रमण पर कार्रवाई, सड़कें खाली कराईं

विज्ञापन
शहर की सनसिटी और गुलमोहर सिटी में अभियान के तहत कार्रवाई करती जेसीबी।
विज्ञापन
कैथल। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) कार्यालय की ओर से शहर की लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में लोगों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़कों के राइट ऑफ वे को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना है। डीटीपी प्रवीण कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत ढांड रोड स्थित सनसिटी और जींद रोड स्थित गुलमोहर सिटी में सेक्टर रोड और आंतरिक सड़कों पर निवासियों की ओर से किए गए अतिक्रमण हटाए गए।
विज्ञापन

टीम ने मौके पर फेंसिंग, ग्रिल और अन्य अवरोधों को हटाकर सड़कों को खाली कराया। इस दौरान वे स्वयं ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की ओर से जनहित याचिका में दिए गए निर्देश और हरियाणा सरकार के नगर एवं ग्राम योजना विभाग के आदेश के तहत की गई। उन्होंने कहा कि अब उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी जो आवासीय भवनों के स्टिल्ट फ्लोर का गलत उपयोग कर रहे हैं या वहां अवैध निर्माण कर रहे हैं। जिला नगर योजनाकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़कों के राइट ऑफ वे में किसी भी प्रकार का निर्माण, बाउंड्री वॉल, शेड या फेंसिंग न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

लोगों ने किया विरोध
सन सिटी एरिया में लोगों ने डीटीपी पर बिना नोटिस दिए कार्रवाई करने के आरोप लगाते हुए उनका विरोध किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक लीला राम, कांग्रेस से विधायक आदित्य सुरजेवाला और कांग्रेस पार्षद सुशीला शर्मा भी लोगों के पक्ष में खड़े रहे। लीला राम ने तो डीटीपी को ये तक कहा कि तुम चेहरा देखकर कार्रवाई करते हो। ऐसी कई दुकानें साथ ले जाकर दिखाता हूं, जहां पर खानापूर्ति की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें