फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार्यकर्ता परिवार मिलन कार्यक्रम में गिनवाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां

Tue, 13 Aug 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। भाजपा की और से कार्यकर्ता परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पर्यावरण अपीलीय प्राधिकारी हरियाणा सरकार डाॅ. सुखदेव कुंडू ने की। इस मौके पर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाई गईं।
विज्ञापन


डाॅ. सुखदेव कुंडू ने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में चर्चा की और कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। लोगों में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। सरकार द्वारा सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद व अन्य किसान कल्याणकारी योजनाओं का किसान व कमेरा वर्ग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। गरीबों के लिए लागू की गई कई कल्याणकारी योजनाओं से लोगो में बहुत उत्साह है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर भाजपा हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी सरकार बनाएगी। परिवार मिलन कार्यक्रम में एड. सुरेंद्र राठी, डाॅ. सतपाल राणा, पूर्व पार्षद सुशील वाल्मीकि, पार्षद सुरेंद्र कुमार, ब्लॉक समिति सदस्य सरदार हरदीप सिंह, नसीब ढुल, देशराज इंस्पेक्टर, एडवोकेट सुरेश शर्मा, शिक्षक मनोज शर्मा, डाॅ. बलजीत मंडवाल, रमेश सभरवाल, सरदार गुरबाज हंजरा, दीप रापडिय़ा, रणबीर ढुल, राजकुमार कश्यप, सरदारा वाल्मीकि, सांता राम, अशोक मेहरा, सुरेंद्र कुंडू, सुरेश राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें