फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चार लोगों पर परेशान करने का आरोप लगा तीन युवकों ने पी लिया कीटनाशक

विज्ञापन
वीडियो में दवा दिखाते युवक।
विज्ञापन
कैथल। पूंडरी थाना क्षेत्र के गांव चुहड़माजरा गांव में रविवार की शाम करीब चार बजे तीन युवकों ने खेत में कीटनाशक पी लिया। ऐसा करने से पहले उन्होंने मोबाइल से एक वीडियो बनाकर कुछ लोगों को भेजा। इसमें वह कह रहे हैं कि अगर उनकी मौत हुई तो चार लोग जिम्मेदार होंगे। ये चार एक किशोरी के रिश्तेदार हैं। किशोरी लापता हो गई थी। आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवकों का कहना है कि किशोरी उनके दोस्त के साथ चली गई थी। दोस्त हाथ नहीं आया तो उन्हें निशाने पर ले लिया।
विज्ञापन


वीडियो देखकर ही पुलिस युवकों के पास तक पहुंची और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वीडियो में तीनों कह रहे हैं, किशोरी के लापता होने में हमारी कोई भूमिका नहीं है। इसके बावजूद उन्हें बदनाम किया जा रहा है। इस अपमान से उन्हें मानसिक पीड़ा हो रही है। इसे वह सहन नहीं कर पा रहे हैं। किशोरी सदर क्षेत्र की बताई गई है। वह चार दिन पहले लापता हो गई थी। बाद में पता चला कि एक युवक के साथ गई है। युवक के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि वह इन तीनों युवकों का दोस्त है। इसी वजह से युवती के रिश्तेदारों ने उन्हें बुलाया। युवकों का कहना है कि उनसे इस तरह से पूछताछ की जा रही थी जैसी किशोरी के भाग जाने में मुख्य भूमिका उनकी ही हो।

पुलिस ने बताया कि ये युवक मूंदड़ी गांव के निवासी रोहित, मोहित और पिलनी का निवासी गौरव हैं। तीनों कीटनाशक लेकर खेत पर गए। वीडियो में एक एक कर तीनों अपनी बात कहते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो कई लोगों के पास व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा गया। वीडियो में एक युवक कह रहा है कि एक लड़की के कारण हमारी बदनामी हो रही है। हमारी इज्जत पर बात आ गई है । युवक वीडियो में चारों लोगों के नाम ले रहे हैं। उधर, पुलिस अभी तक किशोरी का कुछ पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन


वीडियो से मिली पुलिस को लोकेशन

पूंडरी थाना के प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार ने बताया कि वीडियो देखकर पुलिस ने सबसे पहले लोकेशन का पता लगाया। तीनों युवकों की लोकेशन खेत की मिली। पुलिस वहां पहुंची। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल तीनों की स्थिति खतरे से बाहर है। वे चिकित्सकों की निगरानी में है। डाक्टर ने बताया कि उन्होंने जो कीटनाशक पीया है, वह ज्यादा जहरीला नहीं है। तीनों युवकों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें