पैर टूटने के बाद आरोपी को अस्पताल ले जाती पुलिस। सोशल मीडिया
कैथल। पूंडरी व बाता क्षेत्र में चोरी की वारदातों में वांछित आरोपी टोहाना निवासी रवि को सीआईए कलायत द्वारा पीछा करके काबू कर लिया गया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी द्वारा तेज गति से बाइक भगाई गई। इस दौरान आरोपी बाइक से फिसलकर गिर गया, बाइक से गिरकर चोट लगने कारण उसका पैर भी टूट गया। जिसके बाद उसे काबू कर उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया। सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार ने बताया कि सीआईए कलायत के एचसी विनोद कुमार की टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए रात्रि गश्त के दौरान कलायत क्षेत्र में मौजूद थी।
सूचना मिली कि पूंडरी व बाता में कई चोरी की वारदात करने के मामलों में शामिल टोहाना निवासी आरोपी तितरम क्षेत्र में एक बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर घूम रहा है। बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर सवार एक युवक पुलिस को तितरम से शेरूखेड़ी रोड पर दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर उसने अपनी बाइक तेज गति से भगा ली। तेज गति के कारण खड्डे में बेलेंस बिगड़ने के कारण बाइक फिसल गई तथा बाइक सवार सड़क पर गिर गया। उसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा उसे तुरंत काबू कर लिया गया।
जांच के दौरान बाइक से गिरने के दौरान युवक का बायां पैर टूटा गया। युवक की पहचान टोहाना निवासी रवि के रूप में हुई। आरोपी रवि 2 अगस्त की रात बाता बस अड्डा के पास स्थित 5 दुकानों में चोरी के मामले में और 28 जुलाई की रात पूंडरी स्थित 9 दुकानों में चोरी का वारदातों में वांछित था। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया। उक्त चोर गिरोह के 2 सदस्यों को कैथल पुलिस द्वारा पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी रवि पर पहले भी चोरी के करीब 11 मामले दर्ज है। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।