फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी

Thu, 26 Dec 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। वर्ष 2021 में हत्या के मामले में वांछित अपराधी गांव हरिगढ़ किंगन निवासी आरोपी सुखचैन को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी पर 22 जनवरी 2021 को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव सलेमपुर में शादी के दौरान युवक पर गंडासियों से हमला करके हत्या का आरोप है। आरोपी सुखचैन जमानत लेने के बाद न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ और भूमिगत हो गया था। आरोपी को 19 सितंबर 2024 को पीओ घोषित कर दिया था। आरोपी किसी अन्य मामले में सोनीपत जेल में बंद था। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। आरोपी सुखचैन वर्ष 2022 के दौरान थाना शहर कैथल के एक लड़ाई झगड़े के मामले में और वर्ष 2022 के दौरान थाना गुहला के एक चोरी के मामले में भी अदालत की ओर से बेल जंपर घोषित है। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें