कैथल। मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने आरोपी सीवन गेट कैथल निवासी कमल को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। वह किसी अन्य मामले में कैथल जेल में बंद था। पुलिस प्रवक्ता ने इस संबंध में बताया कि डोगर पट्टी कैथल निवासी रणबीर की शिकायत अनुसार एक अगस्त को वह अपनी करियाना की दुकान बंद करके पैदल-पैदल घर जा रहा था। जब वह चंदाना रोड कैथल के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी किसी अन्य मामले में कैथल जेल में बंद था। उसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद