फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रॉपर्टी आईडी में छेड़छाड़ का आरोप

Fri, 23 Jan 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत नगर पालिका में प्रॉपर्टी आईडी रिकॉर्ड में व्यापक स्तर पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नागरिकों की संपत्ति के रिकॉर्ड में स्थान, फोटो, नाम, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारियों को मनमाने तरीके से जोड़-घटाने का आरोप लगाया गया है।

नगर पालिका वार्ड 5 के पार्षद प्रीत जगदेव ने इस गंभीर मामले को लेकर सीएम नायब सिंह सैनी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से शिकायत की है। पार्षद ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी निजी स्वार्थ से प्रभावित होकर प्रॉपर्टी रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर रहे हैं और बेशकीमती जमीन को स्वयं लाभ के लिए प्रभावित कर रहे हैं। जब पार्षद ने इस मामले पर अधिकारियों से बात की, तो वे टालमटोल करते नजर आए।
विज्ञापन


पार्षद ने बताया कि यह मामला काफी समय से न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले यह शिकायत जून 2025 में की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने समाधान के बजाय सरकार को गुमराह किया। पुनः यह शिकायत पार्षद ने एसएमजीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई, जिससे नगर पालिका में हलचल मची है।
विज्ञापन

मामले की जांच में यह देखा जाएगा कि प्रॉपर्टी आईडी में फोटो क्यों और किस आधार पर बदली गई। संबंधित कर्मियों से जानकारी ली जाएगी और नियमों के अनुसार शिकायतकर्ता की शिकायत का निवारण किया जाएगा। संजीव कुमार, जेई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें