फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशीली गोलियां सप्लाई करने वाला आरोपी धरा

Sun, 19 Jan 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एक हजार नशीली टेबलेट सप्लाई करने के मामले में सीआईए पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। इस आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

सीआईए-वन प्रभारी एसआई पारस की अगुवाई में एएसआई गुरदान सिंह की टीम ने जिला करनाल के गांव मुस्तफाबाद निवासी आरोपी कृष्ण कुमार को दबोचा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 अक्तूबर 2024 को सीआईए-वन पुलिस के एएसआई प्रवीन कुमार की टीम ने पीर रोड फतेहपुर पूंडरी पर नाकाबंदी दौरान बाइक पर आए फतेहपुर पूंडरी निवासी आरोपी अजय को काबू किया गया था।
विज्ञापन


उसके कब्जे में पॉलीथिन में दो डिब्बों से प्रतिबंधित 1000 नशीली गोलियां बरामद हुई थी। थाना पूंडरी में दर्ज केस की आगामी जांच एएसआई गुरदान सिंह की ओर से अमल में लाई गई।
विज्ञापन


आरोपी अजय से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ था कि उसको यह गोलियां कृष्ण उपरोक्त की ओर से उपलब्ध करवाई थी। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी कृष्ण का न्यायालय से पांच दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें