फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 3 किलो गांजा सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चीका में नशे की खेप सप्लाई करने वाले आरोपी बिहार निवासी निरंजन कुमार को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि उसने ही मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी पप्पू कुमार को गांजा उपलब्ध करवाया था। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


30 सितंबर को पकड़ा गया था आरोपी

30 सितंबर को एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने चीका स्थित सरकारी स्कूल की दीवार के पास दबिश देकर बिहार के मधुबनी जिले के सोनवर्षा निवासी पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे में मिली पॉलीथिन से 3 किलो 24 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद हुई थी। इस संबंध में थाना चीका में प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के दौरान सामने आया था कि पप्पू कुमार को बरामद गांजा निरंजन कुमार ने उपलब्ध करवाया था। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है। पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी पप्पू कुमार को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें