फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: 25 लाख रुपये चोरी करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पूंडरी पुलिस को 24 घंटे में मिली कामयाबी

Thu, 22 Dec 2022 03:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

19 दिसंबर को मथुरा वृंदावन गए परिवार के घर रात को अज्ञात चोर ताला तोड़कर घुस गए थे और घर से 25 लाख रुपये व चांदी, सोना के आभूषण चोरी कर ले गए। इसके साथ ही चोर एक बाइक भी चोरी कर ले गए। पुलिस ने पूंडरी थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
पूंडरी पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 लाख की नकदी चोरी करने वाला शातिर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पूंडरी पुलिस ने आरोपी को हाबड़ी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। कैथल पुलिस ने पहली बार 25 लाख रुपये की रिकवरी भी साथ कर ली है। एसपी मकसूद अहमद ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में ऋषि पंचपीर मोहल्ला पूंडरी निवासी ने बताया था कि 19 दिसंबर को उसका बड़ा भाई रितेश मकान का ताला लगा कर मथुरा वृंदावन गया हुआ था। 19 व 20 दिसंबर की रात को अज्ञात चोर उसके घर का ताला तोड़कर घर से 25 लाख रुपये व चांदी, सोना के आभूषण चोरी कर ले गए। इसके साथ ही चोर एक बाइक भी चोरी कर ले गए। पुलिस ने पूंडरी थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद पुलिस के पास एक सूचना आई कि चोरी की बाइक पर एक व्यक्ति हाबड़ी मोड़ पर घूम रहा है। पुलिस ने तुरंत छापा मारकर गहन पूछताछ की तो आरोपी ने ऋषि कश्यप के घर से चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसको पता चला कि 19 दिसंबर को ऋषि घूमने के लिए बाहर गया है। तभी उसने चोरी की योजना बनाकर उसके घर से आभूषण, नकदी व मोटरसाइकिल चुराई। 

पहले भी आरोपी पर है मामले दर्ज
आरोपी पर चोरी के चार मामले पहले भी दर्ज है। थाना पूंडरी में तीन मामले, एक थाना इस्माईलाबाद का है। पूछताछ दौरान पुलिस ने आरोपी से 25 लाख रुपये की नकदी, 14.50 तोले सोना के आभूषण बाइक बरामद की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें