फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घर से नकदी और जेवर चोरी का आरोपी पकड़ा

Sat, 24 May 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। घर से नकदी व जेवर चोरी के मामले में एंटी व्हीकल स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम ने जींद के उचाना मंडी निवासी आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुभाष नगर कैथल निवासी ओमप्रकाश की शिकायत के अनुसार उनका परिवार 18 जनवरी को पिंजौर शादी समारोह में गया हुआ था। उस दौरान किसी चोर ने मकान का ताला तोड़कर मंदिर से 1.50 लाख रुपये, एक सोने की चैन, एक अंगूठी, दो कोका, छह जोड़ी चांदी की पाजेब, सात चुटकी, दो कुंडली, सात सिक्के, एक चांदी का मंदिर, एक चांदी की तागड़ी, एक एलईडी व एक स्पीकर चोरी कर लिए गए। सिविल लाइन थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


चोरी के मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपी गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी अभिषेक के कब्जे से एक चोरीशुदा स्पीकर बरामद किया है। आरोपी शुक्रवार

को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें