फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अफीम बेचने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Dec 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने एक नशा तस्कर को 122.1 ग्राम अफीम सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की टीम शाम के समय गांव चंदाना सड़क पर मौजूद थी। वहां गुप्त जानकारी मिली कि गांव दुंधरेहड़ी निवासी सुनील कुमार काफी समय से अफीम बेचता है। वह अब मोटरसाइकिल पर अफीम बेचने के गांव चंदाना से कैथल जाएगा। पुलिस ने कैथल से चंदाना सडक़ पर नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। वहां कुछ समय बाद बाइक पर आए एक संदिग्ध ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया गया तो टीम ने उसे काबू कर लिया। बाइक चालक की पहचान गांव दुंधरेहड़ी निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में पॉलीथिन से 13 डिब्बियों से 122.1 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाददेसी पिस्तौल सहित पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने एक आरोपी को देसी पिस्तौल व एक कारतूस सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की टीम गांव बलबेहड़ा के बस अड्डे पर पास मौजूद थी। वहां जानकारी मिली कि बलबेहडा से थेह नेवल रोड पर रिवाड जागीर की तरफ जाने वाली सडक़ पर गांव बिच्चियां निवासी सुरेश कुमार उर्फ शैसी कहीं जाने के लिए खड़ा है, जिसके पास पिस्तौल है। पुलिस ने बलबेहड़ा से थेह नेवल रोड पर रजबाहे के पुल के पास दबिश देकर संदिग्ध सुरेश कुमार को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से .32 बोर का एक पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें