फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मकान में वेश्यावृत्ति कराने का लगाया आरोप

Sun, 18 Jan 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सुभाष नगर वार्ड नंबर 14 के लोगों ने एक मकान में दो साल से वेश्यावृत्ति कराने का आरोप लगाया है। इससे कॉलोनी वासियों में रोष है।
शनिवार को कॉलोनी निवासी सिविल लाइन थाना में पहुंचे। जहां पर एसएचओ ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। कॉलोनी वासियों के साथ पार्षद दीपक कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

पार्षद दीपक और रेखा, संतोष व लवली ने बताया कि सेक्टर 14 के एक मकान में चल रही वेश्यावृत्ति के कारण आसपास के घरों में रहने वाले लोग परेशान हैं। उन्होंने कई बार स्थानीय पार्षद को बुलाकर पूरी घटना की जानकारी दी पर सुनवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी ने मकान मालिक को कहा कि वह जो भी किराएदार रखें उसकी पुलिस वेरिफिकेशन करवा कर रखे। बलबीर सिंह ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और अब तो पुलिस वाले उक्त व्यक्ति के खिलाफ शिकायत भी नहीं ले रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें