कैथल। पीओ/बेलजंपरो की धरपकड़ के लिए चल रही मुहिम के तहत पीओ स्टाफ इंचार्ज एसआई ओमप्रकाश और एसआई सतीश कुमार की टीम ने गांव खरक भूरा, जिला जींद निवासी दीपक को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दीपक को 24 जनवरी 2022 को सीआईए पुलिस ने सेक्टर 18 ड्रेन पुल के पास कट्टा और चार कारतूस के साथ पकड़ा था। सिविल लाइन थाने में यह मामला दर्ज किया गया था। आरोपी न्यायालय से जमानत लेने के बाद हाजिर नहीं हुआ और भूमिगत हो गया था। न्यायालय ने 30 अगस्त 2025 को दीपक को पीओ घोषित किया था। संवाद