फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, केस दर्ज

Mon, 17 Jun 2024 05:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सिविल लाइन कैथल पुलिस ने एक नाबालिगा से छेड़छाड़ करने और उसे अश्लील फिल्म दिखाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को शिकायत में कैथल की एक काॅलोनी की महिला ने आरोप लगाया है कि 20 अप्रैल 2023 से लेकर अब तक भगत सिंह कॉलोनी कैथल का रामकरण शर्मा उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ करता रहा। यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसकी बेटी को अश्लील फिल्म दिखाई तथा जब उसकी बेटी द्वारा उसका विरोध किया गया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुदेश देवी ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें