फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: झांसा देकर दो युवतियों को साथ ले गया

Mon, 17 Jun 2024 05:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चीका क्षेत्र से एक युवक दो युवतियों को शादी का झांसा देकर अपने साथ बहला फुसलाकर कर भगा ले गया।

एक गांव के व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 14 जून को नीटू नामक युवक बेटी और दोहती को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। उसने उनकी आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रामपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में कैथल क्षेत्र से एक 21 वर्ष से युवती के बिना बताए घर से चले जाने का मामला प्रकाश में आया है। एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि 14 जून को उसकी 21 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से चली गई तथा वापस नहीं लौटी। सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तीसरे मामले में ढांड थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने ढांड पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 15 जून को वाराणसी का आरुष नामक युवक उसकी बहन को शादी का झांसा देकर अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। हेड कांस्टेबल संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चौथे मामले में कैथल शहर से एक महिला के बिना बताए घर से चले जाने का मामला सामने आया है। शहर की एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने कैथल शहर पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 13 जून को उसकी 21 वर्षीय पत्नी बिना बताए घर से चली गई। सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें