फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस कर्मचारी का फर्जी कार्ड बनाने का आरोपी काबू

Mon, 12 Jun 2023 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने पुलिस कर्मचारी का नकली कार्ड बनाने के आरोपी को काबू किया है। 13 अक्तूबर 2022 की शाम सीआईए-1 पुलिस के एएसआई राजबीर सिंह की टीम पेट्रोलिंग दौरान कुरुक्षेत्र बाईपास चौक पर मौजूद थी। उन्हें सूचना मिली कि एक लड़का गाड़ी में हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर सेक्टरों को जाने वाली सड़क पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग कार्यालय के पास गाड़ी में बैठा है और उसके पास हरियाणा पुलिस के पहचान पत्र हैं। पुलिस ने सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर गाड़ी में बैठे आरोपी जींद के सिंसर गांव निवासी विक्रम उर्फ विक्की को काबू कर लिया।
विज्ञापन




पुलिस की ओर से गाड़ी के कब्जा में लेकर गहनता से जांच की। जांच के दौरान गाड़ी से एक बटन वाला चाकू और 12 बोर के चार कारतूस बरामद हुए। आरोपी की गाड़ी और अन्य सामान वर्दी, बेल्ट, लाल जूते, फर्जी आई कार्ड और नेम प्लेट वगैरह बरामद सामान को कब्जे में लिया। आरोपी विक्रम से पूछताछ में सामने आया था कि उसका फर्जी हरियाणा पुलिस का आई कार्ड पिहोवा के रजत अत्री ने बनाया था। पुलिस ने अब रजत को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें