फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशीले इंजेक्शन से मारने का आरोप

Thu, 20 Feb 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका/कैथल। चीका शहर निवासी एक युवक के नशीला इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक की पत्नी ने चीका थाना में शिकायत देकर नशे का धंधा करने वाले कारोबारी पर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि गोशाला रोड चीका निवासी 22 वर्षीय युवक विजय की तबीयत बिगड़ गई थी। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में युवक की पत्नी काजल ने नशे का धंधा करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ चीका थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


काजल ने चीका थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका परिवार चीका में किराये के मकान में रहता है। पति विजय कुमार फास्ट फूड की रेहड़ी लगाता था। घर में आर्थिक तंगी के चलते कई बार विवाद भी हो जाता था।

काजल ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। काजल ने आरोप ने बताया कि चीका के पास स्यों माजरा गांव निवासी लखविंद्र सिंह नशा बेचने का काम करता है। आरोपी ने उसके पति को कई बार नशा करने के लिए कहा।

काजल के मुताबिक, 17 फरवरी को वह दूध लेने के लिए बाहर गई तो उसी समय लखविंद्र सिंह उनके घर आ गया। जब वह वापस आई तो उसने देखा कि लखविंद्र उसके पति को इंजेक्शन लगा रहा था। इसके बाद आरोपी भाग गया।
विज्ञापन


दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी के जाने के बाद उसके पति की हालत खराब हो गई। वे उसे सरकारी अस्पताल गुहला लेकर गए, जहां पर डॉक्टर ने 18 फरवरी को उसके पति को मृत करार दे दिया। चीका थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी काजल की शिकायत पर लखविंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें