कैथल/सीवन। एक मकान में चोरी करने के मामले की जांच करते हुए थाना सीवन पुलिस के एचसी जरनैल सिंह की टीम ने आरोपी सजूमा गांव निवासी सुनील कुमार उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव सैर निवासी एक महिला पूजा देवी की शिकायत अनुसार 2 अक्तूबर को वह 3 दिन के लिए अपने मायके गई थी। 5 अक्तूबर को जब घर आकर देखो तो दोनो कमरो में समान बिखरा पड़ा था। पेटियों के ताले टूटे मिले। एक ट्रंक पेटी जो ऊपर रखा था, वह भी टूटा मिला। सामान चेक करने पर पेटी में रखे करीब 70,000 हजार रुपये व एक जोड़ी कानों की बाली सोना, एक ओम सोना व चांदी के चुटकी गायब मिली। सीवन थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था। आरोपी को व्यापक पूछताछ के लिए पुलिस ने रिमांड पर लिया है। संवाद