फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: इटली भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने का आरोपी काबू

Sun, 04 Aug 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/जींद। इटली भेजने का झांसा देकर साढ़े 42 लाख रुपये हड़पने के मामले में गढ़ी थाना पुलिस ने कैथल जिले के चीका के वार्ड 14 निवासी संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। जिस युवक को डोंकी के माध्यम से इटली भेजा जा रहा था, उसकी प्रताड़ना से लीबिया में 11 दिसंबर 2023 को मौत हो चुकी है।

गांव लोन निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई विकास विदेश जाना चाहता था। इसको लेकर उनका संपर्क गांव बिधराना निवासी धोला तथा उसके जीजा गांव भैंसवाल निवासी नरेश से हुआ। दोनों ने उसके भाई को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए 13 लाख रुपये लेकर फर्जी वीजा दे दिया। इसके चलते उनका भाई नहीं गया। इसके बाद दोनों ने उनकी मुलाकात चीका निवासी संदीप व देवेंद्र से करवाई। उन्होंने भाई को इटली भेजने की बात कही। 2 फरवरी को उनके भाई विकास को दुबई सही कागजातों पर पहुंचाया। इसके बाद गलत तरीके से लीबिया भेज दिया गया। वहां पर उनका भाई फंस गया। इस पर उनसे और राशि वसूली गई। रुपये न देने पर उनके भाई को प्रताड़ित किया गया, जिससे उसकी 11 दिसंबर 2023 को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक ने आरोप लगाया कि चारों आरोपियों ने उनसे 42 लाख रुपये हड़प लिए और उसके भाई को फर्जी कागजातों पर दूसरे देश भेज दिया। गढ़ी थाना पुलिस ने दीपक की शिकायत पर धोला, नरेश, संदीप, देवेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें