कैथल। थाना शहर क्षेत्र में घर में घुसकर आभूषण व मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एएसआई करनैल सिंह की टीम ने सिरटा रोड निवासी सचिन को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि अशोक कुमार निवासी सिरटा रोड ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि आठ फरवरी की रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर उनके बुजुर्ग माता-पिता के घर में घुस गया। आरोपी ने जालीदार दरवाजा तोड़कर उनकी माता के गले से सोने की कंठी और दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। उसके कब्जे से चोरीशुदा सोने की कंठी बरामद कर ली गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद