कैथल। मकान से बाइक व मोबाइल फोन चोरी के मामले में सीआईए-वन पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। इस मामले में सीआईए-वन पुलिस प्रभारी व एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी की टीम ने मंडी सदरा निवासी आरोपी बूटा सिंह को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रामनगर भूना गांव निवासी एक महिला की शिकायत के अनुसार 29 जुलाई की सुबह एक अज्ञात उनके मकान में घुसकर अंदर खड़ी बाइक व एक मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। जिस बारे में थाना सीवन में केस दर्ज कर लिया गया। संवाद
शराब सहित आरोपी काबू, स्कूटी जब्त
कैथल। सीवन थाना की पुलिस ने 22 बोतल हथकड़ी शराब सहित आरोपी को काबू किया है। आरोपी से स्कूटी जब्त की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सीवन पुलिस के एचसी की टीम ने सायंकालीन गश्त दौरान एक गुप्त सूचना मिलने के उपरांत नागा बाबा रोड सीवन पर स्कूटी लिए खड़े डेरा गरजा सिंह निवासी बलिंद्र सिंह को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे में आठ कोल्ड ड्रिंक बोतलों से 22 बोतल हथकड़ी शराब बरामद हुई। इस बारे में थाना सीवन में केस दर्ज कर लिया गया। संवाद