फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हवन के साथ अनंतराम कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। बाबू अनंतराम जनता कॉलेज कौल में नव शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हवन के साथ किया गया। इस शुभ अवसर पर कॉलेज के उपाध्यक्ष कंवर सिंह तथा प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने विधिवत आहुति प्रदान करते हुए नवीन सत्र की सफलता हेतु मंगलकामनाएं कीं। इस अवसर पर डॉ. ऋषिपाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह सत्र न केवल शैक्षणिक दृष्टि से बल्कि नैतिक और सामाजिक दृष्टि से सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहेगा। उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों से नई ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुशासन में रहकर नैतिक मूल्यों का निर्वहन करते हुए अपने गुरुजनों द्वारा दी गई शिक्षा को जीवन में आत्मसात कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति करें। कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। जिन्होंने हवन में श्रद्धा और आस्था के साथ आहुति डाली। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ और सभी ने मिलकर नव सत्र को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें