फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, एक नामजद

Wed, 10 Dec 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कलायत क्षेत्र में 31 वर्षीय विवाहित महिला से दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का मामला सामने आया है। पीड़िता खेतों में घास और लकड़ी एकत्रित करने के लिए गई थी, जहां आरोपी ने कथित रूप से उसके साथ आपराधिक कृत्य का प्रयास किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कलायत थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह दिसंबर की शाम वह पड़ोस की कुछ महिलाओं के साथ खेतों में घास और लकड़ी इकट्ठा करने गई थी। इसी दौरान जब वह ‘राणा’ नामक आरोपी के खेत के समीप पहुंची, तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के अनुसार, विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहे, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह अपनी जान बचाकर वह वहां से निकलकर घर पहुंची और बाद में पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें