फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सिर पर बंदूक रखकर कार व मोबाइल लूट ले गए आरोपी, मामला दर्ज

Sat, 01 Jun 2024 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बरसाना व पूंडरी के बीच नेशनल हाइवे 152 डी के पुल के नीचे अज्ञात आरोपी एक व्यक्ति के सिर पर बंदूक रखकर उसकी कार व मोबाइल लूटकर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बंदराणा गांव निवासी विकास शर्मा ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 30 मई को रात करीब सवा 10 बजे वह अपनी कार में सवार होकर गांव सिरसल स्थित अपनी डेयरी से घर वापस जा रहा था। जब वह नेशनल हाइवे 152 डी के पुल के नीचे गांव बरसाना व पूंडरी के बीच पहुंचा तो एक गाड़ी से दो व्यक्ति उतरे और उसे कॉलर पकड़कर बाहर निकाल लिया। आरोपी उसके सिर पर बंदूक रखकर उसकी गाड़ी व मोबाइल सहित अन्य सामान लेकर भाग गए। उसे पांच लाख 12 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें