फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल पहले लूट की वारदात में शामिल आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Accused involved in robbery three years ago arrested - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
शनिवार रात को पुलिस 10 बजे से रविवार सुबह चार बजे तक एसपी लोकेंद्र सिंह की अगुवाई में ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन के तहत विशेष गश्त व नाकाबंदी की गई। जिसमें सीआईए-1 पुलिस ने तीन साल पहले जींद के हथो में लूट की वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके पास से 315 बोर का अवैध देसी पिस्तौल तथा 1 जिंदा कारतूस बरामद किया। इसके अलावा 85 सार्वजनिक स्थानों तथा नाकाबंदी दौरान 1575 वाहनों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन थाना, चौकी, सीआईए सहित अधिकांश पुलिस बल सड़क पर रहा। स्पेशल आपरेशन के तहत पुलिस द्वारा होटल, धर्मशाला, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, शराब अहाते व अन्य जगहों सहित 85 सार्वजनिक स्थानों की जांच की गई। आपरेशन के तहत गश्त व नाकाबंदी के दौरान पुलिस द्वारा रात भर की चेकिंग में 499 दोपहिया वाहन, 476 चौपहिया वाहन, 353 लाइट व्हीकल तथा 247 हैवी व्हीकल सहित 1575 वाहनों की चेकिंग की गई।
इसी बीच सीआईए-1 पुलिस ने ढांड रोड पर ग्योंग सड़क पर एक युवक को काबू किया। जिसकी पहचान बलिंद्र उर्फ सोनू निवासी मटौर के रुप में हुई। उसके पास से 315 बोर का एक अवैध देसी पिस्तौल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 23 अगस्त 2018 को कविता फिलिंग स्टेशन गांव हथो में पिस्तौल की नोक पर 60 हजार रुपये लूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें