कैथल। पुलिस ने 60 बोतल देसी शराब सहित एक आरोपी को काबू कर लिया। उसकी स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार थाना शहर की टीम ने पटटी अफगान में विश्वकर्मा चौक की साइड से स्कूटी पर आए संदिग्ध अर्जन नगर निवासी गुरदीप को काबू किया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 60 बोतल देसी शराब बरामद हुई। शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी पुलिस द्वारा जब्त कर ली गई।